banner image

Social Media । डरकर नहीं डट कर रहे ।


social-media-woman

Social Media । डरकर नहीं डट कर रहे ।


आज से 20 साल पहले इन्टरनेट ने इस दुनियाभर में कदम रखा था, अगर उस वक्त का दौर देखे तो जिन लोगो की Social Media तक पहुँच थी वो लोग अपने आप को धनाढय से कम नहीं समझते थे। आज का दौर देखा जाये तो हर घर और हर हाथ में स्मार्ट फ़ोन है,जो की  बाजार में बहुत ही कम दामो में उपलब्ध है, और देखा जाय  तो इस स्मार्ट फ़ोन के द्वारा इन्टरनेट ने छलावा भरी दुनिया का हमें हिस्सा बना लिया है या हम बन गए गये है आज हर जानकारी चाहे वो अच्छी हो या बुरी सभी उपलब्ध है । और देखा जाये तो जानकारी की खान को हम तक पहुँचाने वाला Social Media है । जैसा की हम जानते है की हर चीज के फायदे और नुकसान है, ठीक वैसे ही Social Media के भी है । आज देखा जाय तो Social Media तरह – तरह के अपराधो का गढ़ बन गया है, और Social Media पर अपराधो का शिकार सबसे ज्यदा महिलाये ही हो रही है, इधर कुछ सालो में महिलाए और बच्चे   के खिलाफ होने वाला साइबर हेरेसमेंट के मामलें बढ़ गए है । और अगर आप भी इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है तो आप को पता होना चाहियें की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग या हेरेसमेंट का शिकार होने पर हमें अपने अधिकारों के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए और उसकी पूरी प्रक्रीया क्या है । आये आगे जानते है :-

आज के समय में हमारे सामने नए-नए ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग या हेरेसमेंट के मामले सामने आ रहे है जिसकी शिकार सब से ज्यादा महिलाएं हो रही है जो की एक साइबर क्राइम है, कैसे इन चुनौती का सामना करना है इस ब्लॉग में जानते है 

क्या होता है  Cyber ​​blackmailing or harassment ?


  • आपके Social Media अकाउंट जैसे फेसबुक, ट्विटर, इन्सटाग्राम आदि पर आपके बिना जाकारी के नजर रखता है या जासूसी करता है तो ये एक साइबर ब्लैकमेलिंग या हेरेसमेंट है ।
  • कोइ आपके Social Media अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो भेजे तो ये एक Cyber ​​blackmailing or harassment है ।
  • यदि आपको Social Media अकाउंट पर गली दे या आपको अपशब्द कहे तो ये एक Cyber ​​blackmailing or harassment है ।
  • यदि आपको बलात्कार करने या जान से मारने की धमकी दे तो ये एक Cyber ​​blackmailing or harassment है ।
  • यदि आपके निजी फोटो के साथ मॉडिफाई करके यानि उसमें कुछ बदलाव कर इन्टरनेट पर डाले तो ये एक Cyber ​​blackmailing or harassment है ।
  • आपके मना करने पर भी आप से संपर्क या बातचीत करने की कोशिस करे तो ये एक Cyber ​​blackmailing or harassment है ।

अगर आपके साथ कुछ ऐसा दिखे तो आप सतर्क हो जाये और इन कानून का सहारा ले जो आपकी मदद करे गी ।

  • अगर कोइ भी व्यक्ति आपको Social Media के माध्यम से आपके सम्मान को ठेस पहुँचाये या कुछ एसी बाते जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे तो, महिला IPC( भारतीय दण्ड सहिंता) की धारा 509 का इस्तेमाल कर सकती है । धारा 509 कहती है की कोइ शब्द, हरकत या इशारा जो महिलाओ के सम्मान को ठेस पहुंचाए वो अपराध है ।
  • अगर Social Media पर आपको बदनाम कर रहा हो या बदनाम करने की कोशिस कर रहा हो या आपके फोटो,वीडियो को मॉडिफाई करके यानि उसमें कुछ बदलाव कर इन्टरनेट पर डाले जिससे आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़े को तो आप उसके खिलाफ IPC की धारा 499 के तहत अपराध की गिनती में माना जाये गा ।
  • अगर आपको बलात्कार करने, तेजाब फेंकने, जान से मरने या किसी भी तहर का नुकसान पहुँचाने की धमकी Social Media पर दे रहा हो तो आप उस इंसान के खिलाफ IPC की धारा 503 के तहत शिकायत दर्ज करा सकती है । 
  • अगर कोइ अज्ञात इंसान  आपको Social Media पर  बलात्कार या किसी तरह का हिंसक धमकी दे रहा है  तो आप उस अज्ञात इंसान के खिलाफ IPC की धारा 507 के तहत आसानी से शिकायत कर सकती है।
  • हमारे देश भारत में किसी भी रेप पीडिता या यौन उत्पीडन का शिकार रही पीड़ाता का असली नाम और फोटो उजागर नहीं कर सकते है और अगर कोइ सोशल मीडिया पर एसा करता है तो IPC की धारा 228 के तहत शिकायत दर्ज कराया जा सकता है ।
Read Also:-High blood pressure (HBP or Hypertension)

शिकायत कैसे दर्ज करनी है ?


अगर कोइ भी महिला Social Media पर उत्पीडन का शिकार हुइ है तो साइबर क्राइम की शिकायत करना चाहती है तो आपको इन रास्तो का इस्तेमाल करना हो गा।
  • अगर आप के साथ ब्लैकमेलिंग या हेरेसमेंट किसी भी तरह के Social Media पर उत्पीड़न हुआ है तो आप जुर्म के खिलाफ अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज करा सकती है ।
  • आप चाहे तो वकील की मदद ले कर भी शिकायत दर्ज करा सकती है । FIR करने वक्त आप से आपकी  Email ID, फ़ोन नंबर, पता, नाम, इत्यादी आपसे लिया जाये गा। और अगर आप को लग रहा है की पुलिस स्टेशन में आप का FIR  दर्ज नहीं हो रहा है तो आप न्यायिक मजिस्ट्रेट या कमिश्नर के पास भी अर्जी दे सकती है ।
  • अगर आप के आसपास साइबर क्राइम सेल है तो आप वहा जा कर आप के साथ क्या हुआ पूरी जानकारी  लिखित रूप में अपने फ़ोन नंबर तथा Email ID के साथ देनी हो गी ।

इन सभी रास्तो को अपना कर आप अपने साथ हुए घटनाओ का लिखित शिकायत कर सकते है जिसे आप को इंसाफ मिल सके । 

आप को हमारा ये पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में लिख कर जरुर बताये, और हमारे नए पोस्ट के लिए हमारे ब्लॉग को सुब्स्क्राइब जरुर करे ताकि आपको हमारे नए पोस्ट आपको तुरंत मिल जाये ।
धन्यवाद !

Social Media । डरकर नहीं डट कर रहे । Social Media । डरकर नहीं डट कर रहे । Reviewed by S. SINGH on December 30, 2024 Rating: 5

2 comments:

Powered by Blogger.