banner image

Causes and effects of low Calcium । कहीं आपको कैल्शियम की कमी तो नहीं

_सेहत की बात_

Causes and effects of low Calcium । कहीं आपको कैल्शियम की कमी तो नहीं

               
 calcium food


हमारे शरीर में करीब 90% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है. पर Calcium हमारी एक-एक कोशिका के लिए जरूरी है, खासकर हमारे तंत्रिका तंत्र, खून, मसल्स और हार्ट के लिए ये बेहद जरूरी है, आमतौर पर तीस की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है. जिसके चलते उन्हें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है ।इसमें हड्डियों की कमजोरी, थकान और हड्डियों का भुरभुराना मुख्य है. हड्डियों के टूटने-भुरभुराने को Osteoporosis कहते हैं।

Osteoporosis ऐसी बीमारी है, जिसमें Bone की  Density कम हो जाती  है, हड्डियां इतनी कमजोर और भंगुर हो जाती हैं और  गिरने, झुकने या छींकने-खांसने पर भी हड्डियों में फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है, Calcium को आमतौर पर हड्डियों की हेल्थ से ही जोड़ा जाता है. लेकिन क्या Calcium की जरूरत सिर्फ आपकी हड्डियों के लिए ही होती है ?

Calcium की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि  Heart Bit को भी रेग्युलेट करता है । हमारे शरीर में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी है. अगर हमारे शरीर में Calcium की कमी हो जाती है, तो इसका हमारे शरीर पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा इसकी  कमी किसी भी उम्र में व किसी भी इंसान को हो सकती है ।
                             अगर किसी व्यक्ति को Calcium की कमी हो जाती है तो उसके शरीर में अनेकों बीमारियां जन्म ले लेती हैं. और शरीर में इसकी कमी के कारण कुछ लक्षण दिखायी देने लगते हैं, जिनके कारण  आसानी से पता कर  सकते  है कि हमरा शारीर  कैल्शियम की कमी का  शिकार हो रहे हैं ।

Let us know about Calcium deficiency symptoms:-


कई बार हमारे हाथ पैर कई बार सुन्न होने लगते हैं. जब भी हम थोड़ी देर के लिए एक जगह पर बैठ जाते हैं, तो हमारे पैरों और हाथों में सुन्नपन महसूस होता है. यह कैल्शियम की कमी के कारण होता है ।

कैल्शियम की कमी से हमारे दांत भी कमजोर होकर टूटने और हिलने लग जाते हैं,  पहले जहां हम गन्ना चूसने या चने चबाने में कठिनाई अनुभव नहीं करते थे, वहीं कैल्शियम की कमी के कारण हमें परेशानी अनुभव होने लगती है ।

कैल्शियम की कमी से हमारे मसूड़ों में कमजोरी आ जाती है और वे सूज जाते हैं ,और इसकी  कमी से हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और चलने या बैठने के वक्त उन में आवाज आने लग जाती हैं ।कैल्शियम की कमी से नाखून भी टूटने लग जाते हैं. अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी है तो हमारे नाखूनों पर सफेद-सफेद निशान भी दिखाई देने लगते हैं ।

कैल्शियम की कमी से हमारी त्वचा रूखी-सूखी दिखाई देने लगती है. इसकी कमी से हमारी त्वचा पर खुजली भी होती है।

कैल्शियम की कमी से व्यक्ति का स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है  और इसकी  कमी का हमारे बालों पर भी अत्यधिक प्रभाव पड़ता है. इसकी कमी से हमारे बाल रूखे हो जाते हैं और टूटने लगते हैं ।
कैल्शियम की कमी से हमें थकान महसूस होती है और हमारा पूरा शरीर दर्द करता रहता है  और इसकी कमी से व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है ।

कैल्शियम की कमी से हम अच्छी नींद भी नहीं ले पाते हैं और अगर बच्चों में कैल्शियम की कमी होती है तो बच्चों को बार-बार खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत रहती है ।

शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी  बनी रहे, तो मोतियाबिंद और औस्टिओपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

कैल्शियम की कमी से जुड़ी थकान ब्रेन फौग का कारण बन सकती है, जिसमें फोकस करने में परेशानी, भूलनाऔर कन्फ्यूजन शामिल है ।

अगर आपको ये सारे लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह की जरूरत है ।

ये भी पढ़े: 6 Most important things about Liver Cancer, you must know



Causes and effects of low Calcium । कहीं आपको कैल्शियम की कमी तो नहीं Causes and effects of low Calcium । कहीं आपको कैल्शियम की कमी तो नहीं Reviewed by S. SINGH on December 13, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.