कुछ रह तो नहीं गया ?

पूरी पढ़िए। यथार्थ के प्रत्यक्ष दर्शन है इसमे। हम किधर भागे जा रहे है।

 Dried Tree


कुछ रह तो नहीं गया ?


 तीन महीने के 
बच्चे को दाई के पास 
रखकर जॉब पर जाने वाली माँ को 
दाई ने पूछा... "कुछ रह तो नहीं गया...? 
पर्स, चाबी सब ले लिया ना...?"
Alluring Club

अब वो कैसे हाँ कहे...
 पैसे के पीछे भागते भागते... 
सब कुछ पाने की ख्वाईश में 
 वो जिसके लिये सब कुछ कर रही है,
वह ही रह गया है...!
Alluring Club


 शादी में दुल्हन को बिदा 
करते ही शादी का हॉल खाली करते 
 हुए दुल्हन की बुआ ने पूछा... 
"भैया, कुछ रह तो नहीं गया ना...? 
चेक करो ठीक से...!"
Alluring Club
बाप चेक करने गया तो
 दुल्हन के रूम में कुछ फूल सूखे पड़े थे।
सब कुछ तो पीछे रह गया...
25 साल जो नाम लेकर जिसको 
 आवाज देता था लाड़ से...
वो नाम पीछे रह गया और 
उस नाम के आगे 
गर्व से जो नाम लगाता था, 
वो नाम भी पीछे रह गया अब...

Alluring Club
"भैया, देखा...?
 कुछ पीछे तो नहीं रह गया ?"

बुआ के इस सवाल पर आँखों 
में आये आंसू छुपाते
बंद जुबाँ से तो नहीं बोला.... 
पर दिल में एक ही आवाज थी... 
सब कुछ तो यहीं रह गया...!


Alluring Club
बड़ी तमन्नाओं 
के साथ बेटे को 
पढ़ाई के लिए 
विदेश भेजा था 
और वह पढ़कर 
वहीं सैटल हो गया...

पौत्र जन्म पर 
बमुश्किल 3 माह का वीजा मिला था 
और चलते वक्त 
बेटे ने प्रश्न किया... 
"सब कुछ चेक कर लिया ना...? 
कुछ रह तो नहीं गया...?"
क्या जबाब देते कि... 
अब छूटने को बचा ही क्या है...!

Old Man

सेवानिवृत्ति की शाम 
पी.ए. ने याद दिलाया... 
"चेक कर लें सर...! 
कुछ रह तो नहीं गया...? "

थोड़ा रूका 
और सोचा कि 
पूरी जिन्दगी तो 
यहीं आने-जाने में 
बीत गई...
अब और क्या रह गया होगा...?
Shamshan
श्मशान से 
लौटते वक्त बेटे ने 
एक बार फिर से 
गर्दन घुमाई
एक बार पीछे 
देखने के लिए...
पिता की चिता की 
सुलगती आग देखकर 
मन भर आया...

भागते हुए गया 
पिता के चेहरे की 
झलक तलाशने की 
असफल कोशिश की 
और वापिस लौट आया।

दोस्त ने पूछा... 
"कुछ रह गया था क्या...?"

भरी आँखों से बोला...
नहीं कुछ भी नहीं रहा अब...
और जो कुछ भी रह गया है...
वह सदा मेरे साथ रहेगा...!


एक बार 
समय निकालकर 
सोचें, शायद... 
पुराना समय 
याद आ जाए, 
आंखें भर आएं 
और... 
आज को जी भर जीने का
मकसद मिल जाए...!

सभी दोस्तों से 
ये ही बोलना 
चाहता हूँ...

यारों क्या पता कब
इस जीवन की शाम हो जाये...!
Firecracker

इससे पहले कि
ऐसा हो सब को 
गले लगा लो, 
दो प्यार भरी 
बातें कर लो...

ताकि कुछ छूट न जाये...!!!

Post a Comment

0 Comments