वीडियो स्ट्रिमिंग साइट यूट्यूब ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही अपने यूजर्स को फ्री में नई फिल्में और शो देखने का मौका देगी और वह भी पूरी तरह से विज्ञापन मुक्त। जबकि अभी तक यूट्यूब पर कुछ फिल्मों और शोज के पैसे देने पड़ते हैं, क्योंकि यूट्यूब की कुछ सेवाएं पेड हैं।
यूट्यूब पर फ्री में फिल्में दिखाने वाला फीचर नए साल की शुरुआत में लांच होगा। ऐसे में एक्सक्लूसिव वीडियो और शोज के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल यूट्यूब पर प्रीमियम और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए पैसे देने होते हैं और यूट्यूब की पेड सर्विस विज्ञापन मुक्त होती है। कंपनी अब अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स की तरह अपने शोज भी लाएगी।
यदि यूट्यूब वास्तव में ऐसा करता है तो भारत में अमेजॉन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो स्ट्रिमिंग साइट व ऐप की मुसीबत बढ़ जाएगी, क्योंकि यूट्यूब के यूजर्स की संख्या भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही यूट्यूब ने कहा था कि वह वीडियो के बीच से विज्ञापन को हटाने की तैयारी कर रहा है।


0 Comments