स्मार्टफोन जितनी हमें सहूलियत देता है उतनी ही यह हमारे लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है लेकिन यह तब होता है जब आप अपने फोन से बहुत ज्यादा डाउनलोडिंग, ब्राउजिंग या फाइल शेयरिंग करते हैं तो फोन आपकी बिना जानकारी के वायरस का शिकार हो जाता है।
नतीजा यह होता है कि फोन धीमा होता जाता है। स्पीड कभी कम तो कभी तेज होती रहती है। ऐप खोलने पर एड दिखाई देने लगते हैं। बार-बार आपका मोबाइल अपडेट करने के लिए इशारा करने लगता है लेकिन आप तब भी नहीं समझ पाते कि मांजरा क्या है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे पा सकते हैं आप इससे छुटकारा।
स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने पर फोन की डिवाइस सेटिंग ऑप्सन में जाएं। आपको यहां ऐसे ऐप्स नजर आएंगे, जो आपके फोन में इंस्टाल हैं साथ ही वायरस भी रन करते दिख जाएंगे। वायरस नजर आ जाए तो इसे अन्इंस्टॉल कर दें। कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जिनमें अन्इंस्टाल का ऑप्सन नहीं होता। अपने स्मार्टफोन को सेफ मोड पर रीबूट करें, ऐसा करने से आपके फोन में चल रहे थर्ड पार्टी ऐप्स और जो वायरस रन कर रहे होते हैं, वो डायरेक्ट बंद हो जाते हैं। कुछ फोन्स में यह ऑप्सन पावर बटन को कुछ देर दबाकर रखने से आता है।
अपने फोन से अनवांटेड ऐप हटाने के बाद फोन को एक बार फिर नॉमर्ल मोड पर रीस्टाट करें, ऐसा करेंगे तो फोन तेज भी चलेगा ओर वायरस भी चला जाएगा। बहुत से फोन की रैम कम होती है ऐसे में यूजर्स अपने स्मार्टफोन में एंटीवायरस इंस्टाल करे और वायरस स्कैन करने के बाद इसे अनस्ंटाल कर दे।
ऐसे में डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर में सेटिंग में जाकर इन्हें डिलीट कर दें। डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर में जाकर आपको इंस्टाल ऐप्स की ऐसी पूरी लिस्ट दिखाई देगी, जो आपके काम के हैं। जो काम के नहीं है, उन्हें अन्इंस्टाल कर दें। इसके लिए स्क्रीन पर मौजूद विंडो पर आपको डीएक्टिवेट का ऑप्सन भी सलेक्ट करना होगा।
क्या आपका भी स्मार्टफोन मांगता है बार-बार अपडेट ?
Reviewed by S. SINGH
on
November 11, 2018
Rating:
Reviewed by S. SINGH
on
November 11, 2018
Rating:

No comments: