banner image

काले लंबे बालों के लिए


दौड़भाग, धूप, धूल, प्रदूषण, रोज नित नए बाजार में आने वाले शैम्पू और आहार में पोषण की कमी इन कारणों से बच्चों से लेकर बड़ों तक को आए दिन बालों को लेकर नित नई समस्याओं से जूझना पड़ता है, जैसे- बालों का झड़ना, सफेद होना, रूसी हो जाना, जूँ की परेशानी, साथ ही साथ बालों का रफ हो जाना यह एक आम समस्या बन गई हैं।
इन्ही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ फायदेमंद टिप्स, जो आपके बालों की देखभाल कर उन्हें बनाए रखेंगे स्वस्थ, सुन्दर एवं रेशमी....
टिप्स 1 :
तिल के फूल, गोखरू, सेंधा नमक मिलाकर लेप लगाने से नए बाल आते हैं।
टिप्स 2 :
लौकी और ककड़ी को छिलकों सहित ही सेवन करें या इनका रायता बनाकर भोजन में लें।
टिप्स 3 :
बालों को झड़ने से रोकने के लिए एरंडी के तेल को गरम कर बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें।
टिप्स 4 :
खोपरे के तेल को मुलेठी, ब्राह्मी, मेहंदी के पत्ते डाल कर उबालें और ठंडा होने के बाद बोतल में भरकर रखें और नियमित रूप से बालों की मालिश करें। इससे बाल घने, काले, चमकीले तो होंगे ही साथ ही दिमाग को भी पोषण मिलेगा।
टिप्स 5 :
रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शकर और नींबू का रस मिलाकर लगाएं और बालों को धो लें।
टिप्स 6 :
प्याज का रस निकाल कर तेल की तरह सिर में उससे मालिश करने से जूं मर जाती है।
टिप्स 7 :
आंवला, अरीठा और शिकाकाई को रात्रि में पानी में गला कर रख दें और सुबह उबाल कर इस पानी से बाल धो लें। इससे बाल सफेद होने और झड़ने से बचेंगे।
टिप्स 8 :
नियमित रूप से खोपरे का सेवन करें।
टिप्स 9 :
आंवला, ब्राह्मी, भांगरा, काला तिल को मिक्स करके चूर्ण बनाकर रखें और रोजाना एक चम्मच सेवन करने से बालों को पोषण मिलेगा।
टिप्स 10 :
हफ्ते में एक बार नारियल का दूध निकाल कर रात को बालों में मालिश करें और सुबह धो लेने से बाल खूब चमकने लगेंगे।
टिप्स 11 :
मेथीदाना गलाकर उसका पेस्ट बनाएं और 1 घंटे तक सिर में लगा रहने दें, बाद में शैंपू करें और फर्क खुद देखें।
काले लंबे बालों के लिए काले लंबे बालों के लिए Reviewed by S. SINGH on November 11, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.