banner image

लेखकों की दुनिया एक ही परिवार में लेखक

लेखकों की दुनिया
एक ही परिवार में लेखक

दुनिया की लगभग सभी भाषाओं में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जब एक ही परिवार और कई बार एक ही परिवार में दो तीन पीढ़ियों में दो या अधिक लेखक रहे। सभी कालों के और सभी भाषाओं के आंकड़े जमा करना आसान काम नहीं था फिर भी एक झलक पेश है।

अग्‍निशेखर- क्षमा कौल (पति-पत्‍नी)
अजित कुमार - स्नेहमयी चौधरी (पति-पत्‍नी)
अमृत लाल नागर - अचला नागर (पिता-पुत्री)
अरविन्द मिश्र नीरज-स्वाती शाकंभरी (पिता-पुत्री)
अवध नारायण मुद्गल- चित्रा मुद्गल- मृदुला गर्ग (पति-पत्‍नी-समधिन)
काका हाथरसी - मुकेश गर्ग - बागेश्री (पिता-पुत्र-पुत्री)
काका हाथरसी - अशोक चक्रधर ससुर-दामाद)
काका हाथरसी - भगवत शरण अग्रवाल (ससुर-दामाद)
राधेश्‍याम प्रगल्‍भ - कुसुम-अशोक चक्रधर-काका हाथरसी (पति-पत्‍नी-पुत्र-समधि)
अशोक चक्रधर - बागेश्री चक्रधर (पति-पत्‍नी)
अशोक वाजपेयी-उदयन वाजपेयी (भाई भाई)
आलोकधन्‍वा- असीमा भट्ट (पति-पत्‍नी)
इंदिरा संत - प्रकाश नारायण संत (मां बेटा) मराठी
उपेन्द्र किशोर राय-सुकुमार राय-सत्यजीत राय (दादा-पिता-पोता)
उपेन्‍द्र नाथ अश्‍क - कौशल्‍या देवी - नीलाभ अश्‍क (पति-पत्‍नी-पुत्र)
उमा शंकर चौधरी - ज्योति चावला (पति-पत्नी)
एच जी वेल्‍स - एंथनी वेस्‍ट (पिता - पुत्र)
एलिस वॉकर- रेबेका वॉकर (मां-बेटी)
एलेक्‍जेंडर डूमा और इसी नाम का उनका बेटा
कमलेश्वर – गायत्री कमलेश्वर - अरविंद सक्सेना (पति-पत्‍नी-साले)
कमलेश्वर - दुश्‍यंत कुमार (समधी)
काशीनाथ सिंह – दूध नाथ सिंह (समधि)
काशीनाथ सिंह - नामवर सिंह (भाई-भाई)
काशीनाथ सिंह - नारायण सिंह (समधी)
नामवर सिंह - काशीनाथ सिंह (भाई-भाई)
नामवर सिंह – केदार नाथ सिंह (समधि)
किंग्‍स्‍ले एमिस - मार्टिन एमिस (पिता-पुत्र)
कुमौदनी देवी - आचार्य रामचेतन्य धीरज-माँ - बेटा। धीरज जी के भाई और पुत्र भी लिखते हैं।
कुसुमकुमारी दास- जीवनानंद दास (माँ-बेटा)
कृश्‍न चंदर - सलमा सिद्दीकी (पति-पत्‍नी)
के पी सिंह - नमिता सिंह (पति-पत्‍नी)
कैनेडियन लेखक मोरडेसाई रिचलर के पाँच बेटे भी लेखक थे।
क़ैफी आज़मी - शौक़त आज़मी (पति-पत्नी)
क़ैफी आज़मी - जावेद अख्‍तर (ससुर - दामाद)(जावेद अख्‍तर के बच्‍चे फ़रहान और ज़ोया भी फिल्‍म लेखन से जुड़े हैं।)
खुशवंत सिंह - राहुल सिंह (पिता-पुत्र)
गजानन माधव मुक्तिबोध-रमेश चन्द्र मुक्तिबोध (भाई-भाई)
गिरिजाकुमार माथुर - शकुंत माथुर - पवन माथुर (पति-पत्‍नी-पुत्र)
गुरुबक्‍श सिंह प्रीतलड़ी-नवतेज सिंह-सुमित सिंह-रति कांत सिंह-पूनम सिंह (दादा-पिता-पोता-पोता -पोते की पत्‍नी)
गुरुबक्‍श सिंह - हृदयपाल सिंह (भाई भाई)
चार्ल्‍स डिकेन्‍स - जूनियर चार्ल्‍स डिकेन्‍स (पिता - पुत्र)
जिगर मुरादाबादी और असगर गोंडवी (साढू)
जीतेन्‍द्र भाटिया - सुधा अरोडा़ (पति-पत्‍नी)
जॉन शीवर - सुसान शीवर (पिता-पुत्री)
जॉन स्‍टैनबैक-थॉमस-जॉन IV (पिता-पुत्र-पुत्र)
जोन डिडियान और जॉन ग्रेगरी डुने (पति-पत्‍नी) (डुने के भाई डॉमिनिक भी लेखक थे)
ज्‍यां पॉल सार्त्र – सिमोन द बुआ (जीवन साथी)
थॉमसमन - हाइनरिश मन (भाई-भाई)
दया पवार - प्रज्ञा पवार (पिता पुत्री)
धर्मवीर भारती - पुष्‍पा भारती (पति-पत्‍नी)। भारती जी की पहली पत्‍नी कांता भारती का भी उपन्‍यास आया था।
नन्द किशोर नवल - अपूर्वानंद (ससुर-दामाद)
नन्द भारद्वाज - देवयानी (पिता पुत्री)
नरेश मेहता - महिमा मेहता (पति-पत्नी)
नागार्जुन-सुकांत सोम (पिता-पुत्र)
निराला जी - विवेक निराला (दादा पोता)
निर्मल वर्मा - गगन गिल (पति-पत्‍नी)
निर्मल वर्मा - रामकुमार (भाई-भाई)
नोरा एफरॉन - निकोलस पिलेगी (पति-पत्‍नी)
पंकज सिंह - सविता सिंह (पति-पत्‍नी)
पी बी शैली - मैरी शैली (पति-पत्‍नी) और मैरी के माता पिता भी कवि
पुरुषोत्‍तम अग्रवाल - सुमन केशरी (पति-पत्‍नी)
प्रताप सहगल - शशि सहगल (पति-पत्‍नी)
प्रेम चंद - प्रबोध कुमार (नाना-दोहित्र)
प्रेम चंद - विजय राय (प्रेमचंद के भाई मेहताब राय के दोहित्र)
प्रेम चंद-शिवरानी-अमृत राय-श्रीपत राय (पिता-पत्‍नी-पुत्र-पुत्र)
प्रेम पाल शर्मा-ओमा शर्मा (भाई भाई)
फ्रैंक मैक्‍काउंट - मैसेशी मैक्‍काउंट (भाई भाई)
बलजीत सिंह रैना - सुरिन्दर नीर (पति-पत्नी)
बलराज साहनी - भीष्म साहनी (भाई भाई)
बलराज साहनी-संतोष साहनी (पति-पत्‍नी)
बालस्वरूप राही-पुष्पा राही (पति-पत्‍नी)
ब्रांटे सिस्‍टर्स जिनमें से तीन बहनों चार्लोट, एमिली और ऐन ने उपन्‍यास लिखे।
भगवत रावत-संवेदना-प्रज्ञा रावत (पिता-पुत्री-पुत्री)
भारत भूषण अग्रवाल - विद्या भूषण अग्रवाल (भाई-भाई)
भारत भूषण अग्रवाल- बिंदु अग्रवाल (पति-पत्नी)
महाश्वेता देवी - नवारुण भट्टाचार्य (मां-बेटा)
मायानंद मिश्र-विद्यानंद मिश्र (पिता-पुत्र)
मार्कण्डेय और नीलकांत (भाई-भाई)
मालती जोशी - सच्चिदानंद जोशी (माँ पुत्र)
मुज्जतर खैराबादी -जां निसार अख्‍तर- सफिया अख्तर- जावेद अख्‍तर - कैफी आजमी - शौकत आजमी (पिता-पुत्र-पत्‍नी-पोता-ससुर-सास)
मृदुला गर्ग-मंजुल भगत (बहनें)
मोहन राकेश - अनीता औलक (पति-पत्‍नी)
रमेश उपाध्‍याय - सुधा उपाध्‍याय - संज्ञा - प्रज्ञा- राकेश (पति-पत्‍नी-बेटी-बेटी-दामाद)
रमेश चंद्र शाह - ज्‍योत्‍स्‍ना निगम (पति-पत्‍नी)
रवीन्‍द्र कालिया - ममता कालिया (पति-पत्‍नी)
राकेश बिहारी- कविता (पति-पत्‍नी)
राजी सेठ और राजा सेठ (माँ और पुत्र)
राजेन्द्र दानी - तिथि दानी (पिता-पुत्री)
राजेन्‍द्र यादव - मन्‍नू भंडारी (पति-पत्‍नी)
राधाकृष्णदास जी भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी के फुफेरे भाई थे
राबिन शॉ पुष्‍प - गीता पुष्‍प (पति-पत्‍नी)
रामानुज त्रिपाठी- अवनीश त्रिपाठी (पिता-पुत्र)
रिचर्ड माथेसन और इसी नाम का उनका पुत्र
रॉड सर्लिंग - रॉबर्ट सर्लिंग (भाई भाई)
लक्ष्‍मण गायकवाड-किशोर शांताबाई काळे (ससुर-दामाद)
लक्ष्मीशंकर वाजपेयी-ममता किरण (पति-पत्‍नी)
लिओ तालस्‍ताय-सोफिया तालस्‍ताय (पति-पत्‍नी)
लोचनप्रसाद पाण्डेय - मुकुटधर पाण्डेय (भाई-भाई)
विजय तेंडुलकर - प्रिया तेंडुलकर (पिता-पुत्री)
विजय बहादुर सिंह - चित्रा सिंह (पिता–पुत्री)
विजयदान देथा-कैलाश कबीर-चंद्रप्रकाश देवल (पिता-पुत्र-दामाद)
विजया धर पुंडलीक - मोनिका गजेंद्र पुंडलीक (पिता-पुत्री)
विजया राज्‍याधक्ष - मंगेश राज्‍याधक्ष (पति-पत्‍नी)
विद्या भूषण अग्रवाल - ममता कालिया- रवीन्‍द्र कालिया (पिता पुत्री दामाद)
विभूति नारायण राय- विकास नारायण राय (भाई-भाई)
वॉ परिवार में चार पीढ़ियों तक लेखक रहे। आर्थर वॉ, उसके दो बेटे एलेक और एवेलिन, ऐवेलिन का बेटा ऑबरोन और ऑबरोन का बेटा एलेक्‍जेंडर। सब नामी लेखक रहे।
शम्भू नाथ झा सावरिया-अरुणाभ सौरभ- (नाना और नाती)
शरत देवड़ा - पुष्पा देवड़ा (पति-पत्नी)
शरद जोशी - रोमेश जोशी - नेहा (भाई भाई बेटी)
शरद जोशी – नईम (साढू भाई)
शिवानी- मृणाल पांडे (मां-बेटी)
श्याम बिहारी मिश्र- शुकदेव बिहारी मिश्र - गणेशबिहारी मिश्र (तीनों भाई)
श्रीपत राय - सारा राय (पिता पुत्री)
संजय सहाय- दूर्वा सहाय (पति-पत्‍नी)
संतोष श्रीवास्‍तव- प्रमिला वर्मा (बहनें) संतोष का बेटा हेमंत होनहार कवि था
सियाराम शरण गुप्‍त - मैथिली शरण गुप्‍त (भाई भाई)
सुधीश पचौरी - क्षमा शर्मा (पति-पत्‍नी) 
सुमित्राकुमारी सिन्हा अजित चौधरी कीर्ति चौधरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव (मां बहनें बेटी दामाद)
सूरज प्रकाश - विजय अरोड़ा (भाई भाई)
सूरज प्रकाश- मधु अरोड़ा (पति-पत्‍नी)
स्‍टीफन किंग्‍स और ताबिता किंग्‍स (पति - पत्‍नी) उनके बच्‍चे भी लेखक
हरिवंशराय बच्चन और उनके समधी तरुण कुमार भादुड़ी
हरीश नवल-सुधा नवल - आस्‍था नवल (पति-पत्‍नी-बेटी)
हरीश भादानी-सरला माहेश्वरी अरुण माहेश्वरी - पृथा केजरीवाल (पिता-पुत्री दामाद दोहती)
हेनरी जेम्‍स विलियम जेम्‍स और एलिस जेम्‍स 
लेखकों की दुनिया एक ही परिवार में लेखक लेखकों की दुनिया  एक ही परिवार में लेखक Reviewed by S. SINGH on November 11, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.