जियो बंद करने वाली है ये फ्री सेवा


रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से देने की तैयारी भी कर रही है। रिलायंस जियो ग्राहकों को फ्री डाटा, फ्री कॉलिंग और फ्री ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार कंपनी एक सेवा को फ्री में देना बंद करने वाली है।
कंपनी अभी तक अपने ग्राहकों को एक ही प्लान में जियो टीवी, जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा जैसे ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है, लेकिन अब कंपनी आपको झटका देने वाली है, हालांकि शुरू के तीन महीने यह फ्री ही होगा। दरअसल रिलायंस जियो अपने फ्री ऐप में से जियो म्यूजिक को हटाने वाला है। जियो म्यूजिक का नाम बदलकर जियोसावन किया जाएगा। वहीं जियोसावन के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती 90 दिनों तक कंपनी फ्री में जियोसावन ऐप का सब्सक्रिप्शन देगी और उसके बाद पैसे लेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि जियोसावन ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए कितने पैसे देने होंगे। वैसे यदि जियो अपने म्यूजिक ऐप के लिए पैसे लेगी तो आपको वीडियो और गाने डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। साथ ही आपको विज्ञापन से छुट्टी मिलेगी। जियोसावन ऐप के लांच होने की जानकारी सावन ऐप ने दी है।

Post a Comment

0 Comments